वायरल

Viral Video: बिल्ली मौसी को लगी प्यास तो नल खोलकर पीने लगी पानी, उसका अंदाज देख मुस्कुरा देंगे आप

सोशल मीडिया पर बिल्ली मौसी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्यास लगने पर बिल्ली मौसी खुद ही नल खोलकर बड़े ही मस्त अंदाज में पानी पीने लगती है, जिसे देख यकीनन आप भी मुस्कुरा देंगे.

Viral Video: बिल्ली मौसी को लगी प्यास तो नल खोलकर पीने लगी पानी, उसका अंदाज देख मुस्कुरा देंगे आप
नल खोलकर पानी पीती बिल्ली (Photo Credits: X)

Cat Drinks Water Viral Video: वैसे तो कुत्ते (Dog) और बिल्ली (Cat) जैसे पालतू जानवरों (Pet Animals) को जो लोग पालते हैं, वो समय-समय पर इनके खाने-पीने का पूरा ख्याल रखते हैं. बेजुबान जानवरों को जब भूख या प्यास लगती है तो वो इंसानों की तरह बोलकर इसे बारे में नहीं बता सकते, इसलिए वो कई बार खुद ही खाने के पास पहुंच जाते है या फिर पानी पीने के लिए नल के पास पहुंच जाते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर बिल्ली मौसी का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें प्यास लगने पर बिल्ली मौसी खुद ही नल खोलकर बड़े ही मस्त अंदाज में पानी (Water) पीने लगती है. पानी पीते समय बिल्ली का जो अंदाज होता है उसे देख किसी के भी चेहरे पर मुस्कान आ सकती है. इस वीडियो को @CatWorkers नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 4.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: शरारत करके चालाक बिल्ली ने गिरा दिया टीवी, मालिक के सामने फंस गया बेचारा कुत्ता

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2023 02:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).