Viral Video: शरारत करके चालाक बिल्ली ने गिरा दिया टीवी, मालिक के सामने फंस गया बेचारा कुत्ता
वायरल वीडियो में चालाक बिल्ली मौसी अपनी शरारत से टीवी को नीचे गिरा देती है. इस शरारत के बाद वो चालाकी से छुप जाती है और घर में मौजूद दो कुत्तों में से एक बाहर भाग जाता है, लेकिन बेचारा एक कुत्ता मालिक के सामने फंस जाता है.
Viral Video: घर में रहने वाले पालतू कुत्ते (Pet Dog) और बिल्लियों (Cats) के बीच अक्सर शरारत होती रहती है. पालतू कुत्ते और बिल्लियों से जुड़े कई दिलचस्प वीडियो भी अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिलते रहते हैं. उनकी शरारतों के बीच कई बार घर की चीजों को भी नुकसान पहुंचता है, जिसके लिए उन्हें बच्चों की तरह डांट भी पड़ती है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें चालाक बिल्ली (Cat) मौसी अपनी शरारत से टीवी को नीचे गिरा देती है. इस शरारत के बाद वो चालाकी से छुप जाती है और घर में मौजूद दो कुत्तों में से एक बाहर भाग जाता है, लेकिन बेचारा एक कुत्ता (Dog) मालिक के सामने फंस जाता है.
इस वीडियो को @ThebestFigen नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- हे भगवान, इसने खिड़की बंद कर दी. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 591.5k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- शरारती बिल्ली, जबकि दूसरे ने लिखा है- बिल्ली कुछ भी कर सकती है. यह भी पढ़ें: Viral Video: फन फैलाकर जहरीले सांप ने मारा झपट्टा, पलक झपकते ही बिल्ली ने ऐसे पलट दी बाजी
देखें वीडियो-
OMG it closed the window! 😂pic.twitter.com/7kDQnoAGOR
— The Best (@ThebestFigen) August 16, 2023
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बिल्ली टीवी के पास बैठी है, जबकि दो कुत्ते सामने लेटकर टीवी देख रहे हैं. बिल्ली अचानक टीवी को गिरा देती है और भागकर एक बॉक्स में छुप जाती है, जबकि टीवी के नीचे गिरते ही दोनों कुत्ते उठते हैं, जिसमें से एक खिड़की खोलकर बाहर भाग जाता है और खिड़की बंद कर देता है, वहीं दूसरा कुत्ता भागने की कोशिश करता है, लेकिन तब तक मालिक आ जाता है. मालिक को लगता है कि कुत्ते ने ही टीवी गिराई है, इसलिए वो उसे डांटने लगता है. बिल्ली की शरारत की वजह से बेचारे कुत्ते को मालिक की डांट सुननी पड़ जाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2023 11:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

