वायरल

Viral Video: फन फैलाकर जहरीले सांप ने मारा झपट्टा, पलक झपकते ही बिल्ली ने ऐसे पलट दी बाजी

बिल्ली मौसी और खतरनाक सांप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खतरनाक सांप फन फैलाकर बिल्ली पर जानलेवा अटैक करता है, लेकिन मुस्तैदी दिखाते हुए बिल्ली मौसी पल भर में ही सारा खेल पलट देती है.

Viral Video: फन फैलाकर जहरीले सांप ने मारा झपट्टा, पलक झपकते ही बिल्ली ने ऐसे पलट दी बाजी
सांप ने बिल्ली पर किया हमला (Photo Credits: Twitter)

Cat vs Snake Viral Video: जंगली जानवरों (Wild Animals) के बीच अक्सर वर्चस्व की लड़ाई देखने को मिलती है और उनसे जुड़े कई रोमांचक वीडियो आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिलते रहते हैं. कई बार जानवरों के बीच झड़प देखने लायक होती है. इसी कड़ी में बिल्ली मौसी और खतरनाक सांप का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें खतरनाक सांप (Snake) फन फैलाकर बिल्ली (Cat) पर जानलेवा अटैक करता है, लेकिन मुस्तैदी दिखाते हुए बिल्ली मौसी पल भर में ही सारा खेल पलट देती है और नागराज के मंसूबे पर पानी फेर देती है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से सांप अपना फन फैलाकर बिल्ली पर अटैक करता है, लेकिन बिल्ली अपनी सतर्कता से न सिर्फ खुद को नागराज के हमले से बचाती है, बल्कि सारा खेल भी पल भर में पलटकर रख देती है. वीडियो को @Rainmaker1973 नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 8.9 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2023 08:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).