Viral Video: अचानक नाव पर आ गया खतरनाक मगरमच्छ, बोट पर सवार दो युवकों ने ऐसे बचाई अपनी जान
सोशल मीडिया पर एक खूंखार मगरमच्छ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मगरमच्छ अचानक से बोट पर आ जाता है, जिसे देखकर नाव पर सवार दो युवकों की सिट्टी पिट्टी गुल हो जाती है.
Crocodile Viral Video: मगरमच्छ (Crocodile) को पानी में रहने वाले जीवों में सबसे खतरनाक माना जाता है, जो पानी और जमीन दोनों जगह पर आसानी से शिकार कर सकता है. ऐसे में शिकारी मगरमच्छ से अन्य जानवर और इंसान भी दूर ही रहना पसंद करते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक खूंखार मगरमच्छ का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक मगरमच्छ अचानक से बोट (Boat) पर आ जाता है, जिसे देखकर नाव पर सवार दो युवकों की सिट्टी पिट्टी गुल हो जाती है. मगरमच्छ को देखकर एक शख्स उसे पंच दिखाकर डराने की कोशिश करता है तो वहीं दूसरा शख्स उसे पानी में ढकेलने की कोशिश करता है. आखिरकार वो मगरमच्छ फिर से पानी में ढकेलने में कामयाब हो जाते हैं और तब जाकर वो राहत की सांस लेते हैं. इस वीडियो को ट्विटर पर @HumanAreMetal नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो जमकर वायरल हो रहा है.
देखें वीडियो-
Dude tries to flip and fist fight a gator pic.twitter.com/HUOsYTrmga
— Humans Are Metal (@HumanAreMetal) April 7, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2023 01:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

