Viral Video: रील बनाने की ऐसी दीवानगी! खतरनाक स्टंट करने के लिए लड़के का हाथ थामकर हवा में लटकी लड़की
एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रील बनाने और अपनी ताकत को जांचने के लिए युवा एक मंदिर की इमारत पर अपनी जान को जोखिम में डालकर स्टंट करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में लड़की एक लड़के का हाथ थामकर हवा में लटककर खतरनाक स्टंट करती नजर आ रही है.
Dangerous Stunt for Reels: सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में अधिकांश युवाओं पर रील्स (Reels) बनाने की दीवानगी देखने को मिलती है. सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए रील्स बनाने की धुन में युवा अपनी जान खतरे में डालकर खतरनाक स्टंट (Dangerous Stunt) करते हैं. ऐसा करना जानलेवा साबित हो सकता है, इस बात को जानते हुए भी युवा ऐसी हरकतों से बाज नहीं आते हैं. इसी कड़ी में एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें रील बनाने और अपनी ताकत को जांचने के लिए युवा एक मंदिर की इमारत पर अपनी जान को जोखिम में डालकर स्टंट करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में लड़की एक लड़के का हाथ थामकर हवा में लटककर खतरनाक स्टंट करती नजर आ रही है.
वीडियो को @punekarnews नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक लड़की रील्स बनाने के लिए लड़के का हाथ थामकर इमारत से नीचे लटक जाती है. इस वीडियो को देखने को बाद यूजर्स ने इनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. यह भी पढ़ें: समंदर किनारे कार दौड़ा कर स्टंट कर रहा था शख्स, फिर जो हुआ... Viral Video देख कांप उठेगी आपकी रूह
हवा में लटक कर लड़की ने किया स्टंट
#Pune: For Creating Reels and checking the strength, Youngsters risk their lives by doing stunt on an abandoned building near Swaminarayan Mandir, Jambhulwadi Pune@TikamShekhawat pic.twitter.com/a5xsLjfGYi
— Punekar News (@punekarnews) June 20, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2024 11:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

