वायरल

समंदर किनारे कार दौड़ा कर स्टंट कर रहा था शख्स, फिर जो हुआ... Viral Video देख कांप उठेगी आपकी रूह

एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स समंदर किनारे एसयूवी को दौड़ाते हुए स्टंट करता है, लेकिन इसका जो अंजाम होता है, उसके बाद तो वो जिंदगी में कभी दोबारा स्टंट करने की सोचेगा भी नहीं.

समंदर किनारे कार दौड़ा कर स्टंट कर रहा था शख्स, फिर जो हुआ... Viral Video देख कांप उठेगी आपकी रूह
स्टंट करना पड़ा भारी (Photo Credits: YouTube)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर छाने के लिए कई लोग अपनी जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट (Stunt) करते हैं. स्टंट करने के चक्कर में कुछ लोग अपनी जान की परवाह तक नहीं करते हैं. कई बार तो लोग स्टंट को अच्छी तरह से अंजाम देने में कामयाब हो जाते हैं, लेकिन कई बार स्टंट गलत हो जाता है, जिसका उन्हें भारी खामियाजा भुगतना पड़ता है. जी हां, स्टंट के दौरान एक छोटी सी गलती भी जान पर भारी पड़ सकती है और इसका उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स समंदर किनारे एसयूवी (SUV) को दौड़ाते हुए स्टंट करता है, लेकिन इसका जो अंजाम होता है, उसके बाद तो वो जिंदगी में कभी दोबारा स्टंट करने की सोचेगा भी नहीं.

इस वीडियो को Mark Makhoul नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है, जिसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, यह वीडियो कुवैत के अबू हसनिया बीच का है. जो लोगों के होश उड़ा रहा है. यह भी पढ़ें: Butterfly Road Stunt Video: चलती बाइक पर किया खतरनाक स्टंट, फिर हादसे में हुए घायल, वीडियो पर दिल्ली पुलिस ली चुटकी!

समंदर किनारे गाड़ी चलाकर स्टंट करना पड़ा भारी

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि समंदर किनारे एक शख्स टोएटा एफजे क्रूजर को चलाने लगता है. शुरुआत में शख्स धीरे-धीरे कार को चलाता है, लेकिन फिर वो स्पीड बढ़ाने लगता है. देखते ही देखते ड्राइवर का संतुलन बिगड़ जाता है और वो कार से अपना कंट्रोल खो देता है, फिर कार तेज रफ्तार के साथ समदंर किनारे पलटी मारने लगी और ड्राइवर हवा में कई फीट ऊंचा उछल जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2024 12:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).