Stunt Viral Video: मुंबई लोकल में स्टंटबाजी, कुर्ला में प्लेटफॉर्म पर पहुंचने से पहले ट्रेन से उतरता दिखा शख्स
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से एक शख्स दरवाजे के खंभे को पकड़कर ट्रेन से बाहर स्टंटबाजी कर रहा है. लोकल ट्रेन में खतरों का खिलाड़ी बनकर यह शख्स कुर्ला प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के पहुंचने से पहले ही चलती ट्रेन से उतर जाता है.
Stunt Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर स्टंट (Stunt) से जुड़े कई हैरान करने वाले वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. इसी कड़ी में मुंबई लोकल ट्रेन (Mumbai Local Train) में स्टंटबाजी का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से एक शख्स दरवाजे के खंभे को पकड़कर ट्रेन से बाहर स्टंटबाजी कर रहा है. लोकल ट्रेन में खतरों का खिलाड़ी बनकर यह शख्स कुर्ला प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के पहुंचने से पहले ही चलती ट्रेन से उतर जाता है. इस हैरान करने वाले वीडियो को MUMBAI NEWS नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- वीडियो. मुंबई के कुर्ला में प्लेटफॉर्म पर पहुंचने से पहले इस स्टंटमैन को लोकल ट्रेन से उतरते हुए देखें. यह भी पढ़ें: कमरे में बाइक पर स्टंट करने लगा शख्स, जरा सी चूक के चलते कर बैठा बड़ा नुकसान (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
Video | Watch this stunt guy alight a local train before it reaches the platform in Kurla, Mumbai. pic.twitter.com/zqBedqULIh
— MUMBAI NEWS (@Mumbaikhabar9) September 8, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2023 10:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

