वायरल

कमरे में बाइक पर स्टंट करने लगा शख्स, जरा सी चूक के चलते कर बैठा बड़ा नुकसान (Watch Viral Video)

वायरल वीडियो में एक शख्स कमरे में बाइक के अगले पहिए को उठाकर स्टंट करने लगता है, लेकिन इस दौरान वो ऐसी गलती कर बैठता है, जिसके चलते भारी नुकसान हो जाता है.

कमरे में बाइक पर स्टंट करने लगा शख्स, जरा सी चूक के चलते कर बैठा बड़ा नुकसान (Watch Viral Video)
कमरे में स्टंट करता शख्स (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन स्टंट (Stunt) के रोमांचक वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिनमें लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट करते हैं. ऐसे में कई लोग जरा सी लापरवाही के चलते हादसे का शिकार भी हो जाते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर स्टंट का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स कमरे में बाइक के अगले पहिए को उठाकर स्टंट करने लगता है, लेकिन इस दौरान वो ऐसी गलती कर बैठता है, जिसके चलते भारी नुकसान हो जाता है.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर diogo_grau062 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे करोड़ों लोग देख चुके हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे स्टंट के दौरान बाइक का अगला पहिया टीवी से टकरा जाता है और टीवी जमीन पर गिरकर चकनाचूर हो जाता है. शख्स को अपनी जरा सी चूक का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ता है.

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Diogo Santos (@diogo_grau062)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2023 02:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).