वायरल

Viral Video: दक्षिण कोरियाई लोगों ने थैंक्सगिविंग फेस्टिवल के दौरान 'नगाड़ा संग ढोल बाजे' गाने पर किया डांस, देखें वीडियो

क्या विदेशी लोगों द्वारा देसी गानों पर नाचते हुए देखना खुशी की बात नहीं है? हमारे पास एक ऐसा वीडियो है, जो ऑनलाइन वायरल हो रही है. क्लिप में दक्षिण कोरियाई पुरुषों और महिलाओं के एक समूह को 2013 की फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला के गानों पर नाचते हुए देखा जा सकता है. हां, और यह अब तक एक मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है....

Viral Video: दक्षिण कोरियाई लोगों ने थैंक्सगिविंग फेस्टिवल के दौरान 'नगाड़ा संग ढोल बाजे' गाने पर किया डांस, देखें वीडियो
दक्षिण कोरियाई लोगों ने नगाड़ा संग ढोल बाजे गाने पर किया डांस (Photo: Instagram)

क्या विदेशी लोगों द्वारा देसी गानों पर नाचते हुए देखना खुशी की बात नहीं है? हमारे पास एक ऐसा वीडियो है, जो ऑनलाइन वायरल हो रही है. क्लिप में दक्षिण कोरियाई पुरुषों और महिलाओं के एक समूह को 2013 की फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला के गानों पर नाचते हुए देखा जा सकता है. हां, और यह अब तक एक मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. अब वायरल हो रहे इस वीडियो को स्वर्णिम नाम के डिजिटल क्रिएटर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. अपने बायो के अनुसार कोरिया में रहने वाली भारतीय है. उनके द्वारा साझा की गई छोटी क्लिप में, महिलाओं के एक समूह को शुरुआत में नगाड़ा संग ढोल पर थिरकते हुए देखा जा सकता है. सभी ने पारंपरिक ड्रेस पहनी है. उन सभी ने दोनों गानों के हुक स्टेप्स भी गाए!

मशहूर कोरियन थांगगिविंग फेस्टिवल के प्री-सेलिब्रेशन में पुरुष और महिलाएं डांस कर रहे थे. पोस्ट के कैप्शन के अनुसार इसे हंगवी भी कहा जाता है, जिसका अर्थ है मध्य शरद ऋतु का त्योहार या हार्वेस्ट मून फेस्टिवल.

देखें वीडियो:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2022 01:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).