Viral Video: स्कूली बच्ची ने पेश की इंसानियत की मिसाल, सड़क पर भिखारी को खिलाया खाना
वीडियो में एक स्कूली बच्ची सड़क पर खड़े नेत्रहीन भिखारी को अपने बैग से खाना निकालकर न सिर्फ देती है, बल्कि उसे अपने हाथ से खिलाती भी है.
Viral Video: आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसे कई लोग हैं जो इंसानियत की मिसाल पेश करते हैं. ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर भी देखने को मिलते हैं, जो दिल को सुकून पहुंचाते हैं. इस बीच दिल जीतने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि आज भी दुनिया में इंसानियत (Humanity) जिंदा है. वीडियो में एक स्कूली बच्ची (School Girl) सड़क पर खड़े नेत्रहीन भिखारी (Beggar) को अपने बैग से खाना निकालकर न सिर्फ देती है, बल्कि उसे अपने हाथ से खिलाती भी है. बच्ची की इस दरियादिली को देख लोग उसकी जमकर सराहना कर रहे हैं.
इस वीडियो को queen_of_valley नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है. बच्ची जिस तरह से भिखारी की मदद कर रही है, उसे देखकर लोग बच्ची की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- इस तरह के नेकदिल बच्चे बहुत कम रह गए हैं, जबकि एक ने लिखा है- यह असली शिक्षा है. यह भी पढ़ें: मगरमच्छ ने पेश की इंसानियत की मिसाल, परिजनों के पास लेकर पहुंचा नदी में डूबे बच्चे का शव (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2023 12:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

