वायरल

King Cobra Viral Video: घर में घुसा जहरीला किंग कोबरा, सांप को रेस्क्यू करने में छूटे वन विभाग अधिकारियों के पसीने

सोशल मीडिया पर किंग कोबरा सांप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक विशालकाय किंग कोबरा सांप घर में दाखिल हो जाता है. हालांकि इसकी सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचते हैं, लेकिन इस विशालकाय सांप को रेस्क्यू करने में उनकी हालत खराब हो जाती है.

King Cobra Viral Video: घर में घुसा जहरीला किंग कोबरा, सांप को रेस्क्यू करने में छूटे वन विभाग अधिकारियों के पसीने
किंग कोबरा सांप (Photo Credits: Twitter)

King Cobra Viral Video: गर्मियों के मौसम (Summer Season) में अक्सर सांप (Snake) अपने बिलों से निकलकर आसपास के रिहायशी इलाकों में दाखिल हो जाते हैं. ये सांप बिलों से निकलकर अक्सर जंगल के आसपास वाले घरों में घुस जाते हैं. खासकर, किंग कोबरा सांप को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर किंग कोबरा सांप (King Cobra Snake) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक विशालकाय किंग कोबरा सांप घर में दाखिल हो जाता है. हालांकि इसकी सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचते हैं, लेकिन इस विशालकाय सांप को रेस्क्यू करने में उनकी हालत खराब हो जाती है.

इस वीडियो को @Singh99_ नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- वन विभाग ने गाय के गोठ से विशालकाय जहरीले किंग कोबरा को पकड़ा. वीडियो में देखा जा सकता है कि वन विभाग के अधिकारियों ने स्नैक कैचिंग स्टिक से किंग कोबरा को घर के अंदर से खींचने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कोबरा को निकालने उनकी हालत खराब हो गई. यह भी पढ़ें: Viral Video: फन फैलाकर बैठा था प्यासा किंग कोबरा, गजब स्टाइल में पानी पीकर खींचा सबका ध्यान

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2023 11:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).