Viral Video: तार में फंसकर बुरी तरह से तड़प रहा था उल्लू, शख्स ने मसीहा बनकर बचाई बेजुबान पक्षी की जान
सोशल मीडिया पर एक भावुक करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक उल्लू तार में फंसकर बुरी तरह से तड़पने लगता है. उसकी इस हालत को देख शख्स मसीहा बनकर आगे आता है और उसकी जान बचाता है.
Viral Video: कई बार बेजुबान पक्षी किसी ऐसी मुसीबत में फंस जाते हैं, जिससे निकलना उनके लिए संभव नहीं हो पाता है. हालांकि दुनिया में ऐसे लोगों की भी कोई कमी नहीं है जो इन बेजुबान जानवरों की मदद के लिए आगे आते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक भावुक करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक उल्लू (Owl) तार में फंसकर बुरी तरह से तड़पने लगता है. उसकी इस हालत को देख शख्स मसीहा बनकर आगे आता है और उसकी जान बचाता है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से शख्स उल्लू के पास पहुंचता है और उसे तार से छुड़ाने की कोशिश करता है. वो पक्षी को एक जगह पर रखता है और डोरी को थोड़ी सी आग से जला देता है, फिर उस डोरी को काटता है. इस तरह से शख्स इस बेजुबान पक्षी का जान बचाता है. इस वीडियो @_B___S नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 2.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: पंख फैलाकर उल्लू ने भरी उड़ान, ऊंचाई पर जाने के बजाय जमीन पर बिछी बर्फ की सफेद चादर पर गिरा धड़ाम (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
Terrified owl was so thankful to the guy who saved his life pic.twitter.com/UecYjfnIgN
— B&S (@_B___S) June 8, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2023 09:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

