वायरल

Viral Video: मनचलों ने बीच सड़क पर जमकर मचाया हुड़दंग, गुरुग्राम में चलती कार के ऊपर फोड़े पटाखे

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर हरियाणा के गुरुग्राम में बीच सड़क पर मनचले न सिर्फ हुड़दंग मचा रहे हैं, बल्कि वो चलती कार पर पटाखे भी फोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Viral Video: मनचलों ने बीच सड़क पर जमकर मचाया हुड़दंग, गुरुग्राम में चलती कार के ऊपर फोड़े पटाखे
कार पर पटाखे फोड़ते मनचले (Photo Credits: X)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर हरियाणा (Haryana) के गुरुग्राम में बीच सड़क पर मनचले न सिर्फ हुड़दंग मचा रहे हैं, बल्कि वो चलती कार पर पटाखे (Firecrackers) भी फोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि काफिले के साथ चलती कार के ऊपर जमकर पटाखे फोड़े जा रहे हैं, लेकिन वीडियो को कुछ इस तरह से शूट किया गया है, ताकि नंबर प्लेट न दिख सके. जिस कार पर पटाखे फोड़े जा रहे हैं, उस पर लाल-नीली बत्ती भी लगाई गई है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- ऐसे लोग दूसरे लोगों की जान भी खतरे में डालते हैं, जबकि कुछ लोगों ने हरियाणा पुलिस और गुरुग्राम पुलिस को टैग कर उनसे जवाब भी मांगा है. यह भी पढ़ें: VIDEO: ट्रेन में चूहों के झुंड ने खाया यात्रियों के लिए बना खाना, मुंबई-मडगांव एक्सप्रेस का वीडियो वायरल

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2023 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).