Viral Video: नाव में बैठकर मगरमच्छ से खिलवाड़ कर रहा था शख्स, तभी पानी के खूंखार शिकारी ने कर दिया हमला और फिर...
मगरमच्छ के हमले का एक रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नाव पर बैठा एक शख्स मगरमच्छ के साथ मस्ती करने की कोशिश करता है. शख्स झुककर मगरमच्छ को छूता है, जिससे उसे गुस्सा आ जाता है और वो शख्स के हाथ को अपने जबड़े में दबोच लेता है.
Crocodile Viral Video: अगर जंगल में शेर (Lion) का राज चलता है तो मगरमच्छ (Crocodile) को पानी का सिकंदर माना जाता है, ये दोनों ही अपने शिकार को बेरहमी से मौत के घाट उतारने के लिए जाने जाते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर मगरमच्छों से जुड़े कई हैरान करने वाले वीडियो आए दिन देखने को मिलते रहते हैं. इसी कड़ी में मगरमच्छ के हमले का एक रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें नाव पर बैठा एक शख्स मगरमच्छ के साथ मस्ती करने की कोशिश करता है. शख्स झुककर मगरमच्छ को छूता है, जिससे उसे गुस्सा आ जाता है और वो शख्स के हाथ को अपने जबड़े में दबोच लेता है.
इस वीडियो को @earth.reel नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे देखने के बाद लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- बंदे की किस्मत अच्छी थी, वरना मगरमच्छ उसे कुछ ही मिनट में निपटा देता, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है-वो कुत्ता नहीं है भाई जो उसे हाथों से खाना खिला रहे हो, लपक लिया तो बात करने लायक नहीं रहोगे. यह भी पढ़ें: मगरमच्छ का निवाला बनते-बनते बचा शख्स, पानी के खूंखार शिकारी को सामने देख हुई हालत खराब (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2023 12:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

