Viral Video: मगरमच्छ के सिर पर कपड़ा डालकर उसे पकड़ने लगा शख्स, जानवर को आया गुस्सा और फिर...
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स मगरमच्छ के मुंह पर एक कपड़ा डालकर उसे पकड़ने की कोशिश करता है, लेकिन तभी जानवर को गुस्सा आ जाता है और वो उस पर हमला कर देता है.
Crocodile Viral Video: पानी के खूंखार जानवर मगरमच्छ (Crocodile) से पंगा लेना मौत के साथ खिलवाड़ करने जैसा ही है, इसलिए कहा जाता है कि इस जानवर (Animal) से दूरी बनाकर रखने में ही भलाई है. हालांकि कई बार लोग अपनी जान जोखिम में डालकर खूंखार जानवरों को रेस्क्यू भी करते हैं और उस दौरान जरा सी गलती भारी पड़ सकती है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स मगरमच्छ के मुंह पर एक कपड़ा डालकर उसे पकड़ने की कोशिश करता है, लेकिन तभी जानवर को गुस्सा आ जाता है और वो उस पर हमला कर देता है.
मगरमच्छ का हमला इतना तेज होता है कि शख्स के दोनों हाथ उसके मुंह में चले जाते हैं. हालांकि किसी तरह से शख्स खुद को पानी के इस खूंखार जानवर के चंगुल से आजाद कराने में कामयाब हो जाता है. इस वीडियो को ट्विटर पर @NoContextHumans नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 4.8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: नाव में बैठकर मगरमच्छ से खिलवाड़ कर रहा था शख्स, तभी पानी के खूंखार शिकारी ने कर दिया हमला और फिर...
देखें वीडियो-
— Out of Context Human Race (@NoContextHumans) June 22, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2023 11:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

