वायरल

Viral Video: गड्ढे में फंसा नन्हा हाथी, जेसीबी की मदद से किया गया रेस्क्यू तो गजराज ने खास अंदाज में दिया धन्यवाद

गजराज का एक वीडियो तेजी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है, जिसमें एक नन्हा हाथी गड्ढे में गिरकर फंस जाता है और फिर उसे जेसीबी की मदद से बाहर निकाला जाता है, फिर वो खास अंदाज में जेसीबी को धन्यवाद देता है.

Viral Video: गड्ढे में फंसा नन्हा हाथी, जेसीबी की मदद से किया गया रेस्क्यू तो गजराज ने खास अंदाज में दिया धन्यवाद
गड्ढे में गिरे हाथी को किया गया रेस्क्यू (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर हाथियों (Elephants) से जुड़े कई रोमांचक वीडियो अक्सर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखना लोग काफी पसंद करते हैं. इसी कड़ी में गजराज का एक वीडियो तेजी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है, जिसमें एक नन्हा हाथी (Baby Elephant) गड्ढे में गिरकर फंस जाता है और फिर उसे जेसीबी (JCB) की मदद से बाहर निकाला जाता है. गड्ढे से बाहर निकाले जाने के बाद नन्हा हाथी जेसीबी मशीन के पास आता है और उससे अपना सिर सटाकर जेसीबी का धन्यवाद करता है. नन्हे हाथी का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

इस वीडियो को Figensport नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 2.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इसके साथ ही इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- हाथी को अहसास है कि उसे किसने बचाया है, जबकि एक अन्य ने कमेंट कर लिखा है- यह बहुत ही प्यारा वीडियो है. यह भी पढ़ें: Viral Video: जंगल से गुजर रहे ट्रक को रोककर हाथी ने लूटा गन्ना, लोग बोले- गजराज ने वसूला टैक्स

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2023 04:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).