Viral Video: पैरों से जमीन को खोदने लगा आदमखोर शेर, उसकी हरकत को देख लोग हुए हैरान
सोशल मीडिया पर शेर का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शेर अपने पैरों से जमीन खोदकर गड्ढ़ा बना रहा है. गड्ढा खोदने के बाद वो खुद उसमें उलटकर गिर जाता है और उठने की काफी कोशिश करने के बाद भी नहीं उठ पाता है.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों (Animals) से जुड़े वीडियो अक्सर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिनमें अक्सर उनके बीच लड़ाई देखने को मिलती है. खासकर, जंगल के राजा शेर को देखकर तो अच्छे-अच्छे जानवरों की सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाती है, क्योंकि बब्बर शेर (Lion) किसी भी जानवर का पल भर में शिकार कर सकता है. इस बीच सोशल मीडिया पर शेर का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शेर अपने पैरों से जमीन खोदकर गड्ढ़ा बना रहा है. गड्ढा खोदने के बाद वो खुद उसमें उलटकर गिर जाता है और उठने की काफी कोशिश करने के बाद भी नहीं उठ पाता है.
इस वीडियो को @natureismetal नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इस नजारे को देखने के बाद लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि आखिर शेर ने ऐसी हरकत क्यों की. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- क्या यह आदमखोर खुद की कब्र खोद रहा है? जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- मुझे देखकर बुरा लग रहा है, उसका अंतिम समय आ चुका है. यह भी पढ़ें: खूंखार शेर ने बुजुर्ग कीपर पर किया हमला, बेरहमी से झाड़ियों में घसीटकर ले गया (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2023 03:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

