वायरल

खूंखार शेर ने बुजुर्ग कीपर पर किया हमला, बेरहमी से झाड़ियों में घसीटकर ले गया (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शेर बुजुर्ग कीपर पर न सिर्फ जानलेवा अटैक करता है, बल्कि बेरहमी से घसीटते हुए उसे झाड़ियों में भी ले जाता है.

खूंखार शेर ने बुजुर्ग कीपर पर किया हमला, बेरहमी से झाड़ियों में घसीटकर ले गया (Watch Viral Video)
शेर ने बुजुर्ग कीपर पर किया हमला (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: जंगल (Forest) के जानवरों (Animals) में शुमार शेर को जंगल का राजा कहा जाता है, क्योंकि यह पलक झपकते ही झपट्टा मारकर अपने शिकार का काम तमाम करने की ताकत रखता है. शिकार करते शेरों के कई रोंगटे खड़े करने वाले वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिलते रहते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शेर (Lion) बुजुर्ग कीपर पर न सिर्फ जानलेवा अटैक करता है, बल्कि बेरहमी से घसीटते हुए उसे झाड़ियों में भी ले जाता है. बुजुर्ग शख्स पर शेर के इस अचानक हमले के वीडियो को देखकर हर कोई हैरान हो रहा है और यह वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

इस वीडियो को @TerrifyingNatur नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- भयानक पल, शेर ने ब्रिटिश पार्क के मालिक पर बर्बरता से हमला किया. बताया जा रहा है कि यह वीडियो ब्रिटिश पार्क का है, जहां शेर बाड़े के अंदर मालिक पर हमला कर देता है. हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि बाद में बुजुर्ग शख्स की हालत कैसी है, उसे बचाया जा सका है कि नहीं. यह भी पढ़ें: शेर के हमले के दौरान कुत्ते ने दिखाई बहादुरी, शिकारी जानवर से कई मवेशियों की बचाई जान (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग बाड़े के अंदर चलता हुआ नजर आ रहा है. शख्स शेर की ओर बढ़ता है, थोड़ा आगे बढ़ने के बाद ये शख्स शेर की तरफ पीठ कर लेता है और भागने लगता है. शेर पर उस बुजुर्ग पर झपट्टा मारता है और बेरहमी से शख्स को झाड़ियों में घसीट कर ले जाता है. चंद मिनटों में शेर शख्स के साथ-साथ आंखों से ओझल हो जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2023 08:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).