वायरल

शेर के हमले के दौरान कुत्ते ने दिखाई बहादुरी, शिकारी जानवर से कई मवेशियों की बचाई जान (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शेर के हमले के दौरान कुत्ता न सिर्फ बहादुरी दिखाता है, बल्कि बहुत ही समझदारी के साथ कई मवेशियों की जान भी बचाता है.

शेर के हमले के दौरान कुत्ते ने दिखाई बहादुरी, शिकारी जानवर से कई मवेशियों की बचाई जान (Watch Viral Video)
कुत्ते ने दिखाई बहादुरी (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: शेर (Lion) को जंगल का राजा कहा जाता है, जिससे दूसरे जानवरों की सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाती है. शेर एक खूंखार शिकारी होता है, इसलिए वो पूरे जंगल पर राज करता है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें शेर के हमले के दौरान कुत्ता (Dog) न सिर्फ बहादुरी दिखाता है, बल्कि बहुत ही समझदारी के साथ कई मवेशियों की जान भी बचाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शेर इंसानी बस्ती में दाखिल होकर मवेशियों पर हमला करता है, लेकिन वहां मौजूद कुत्ता मवेशियों के पूरे झुंड को भगाता है और उन सबके पीछे भौंकते हुए खुद भी भागता है. इस दौरान कुत्ता पीछे मुड़कर देखता है और भौंकता है, तभी शेर दौड़ता हुआ आता है, जिसे देख कुत्ता फिर से भौंकते हुए मवेशियों के पीछे हो लेता है. इस वीडियो को @cctvidiots नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2023 02:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).