Viral Video: शेर के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, गोद में लेकर इधर-उधर भागता आया नजर
वीडियो में एक सिरफिरा बंदर शेर के बच्चे को किडनैप करके जंगल में यहां से वहां भागत हुआ नजर आ रहा है. इस वीडियो को देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं और लोग इस नजारे को फिल्म लायन किंग से जोड़कर देख रहे हैं.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होने वाले जानवरों (Animals) के तमाम वीडियोज (Viral Videos) में एक बंदर (Monkey) का हैरान करने वाला वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. वीडियो में एक सिरफिरा बंदर शेर के बच्चे Lion Cub) को किडनैप करके जंगल में यहां से वहां भागत हुआ नजर आ रहा है. इस वीडियो को देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं और लोग इस नजारे को फिल्म लायन किंग से जोड़कर देख रहे हैं. इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया यह वीडियो कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक बंदर पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा है और उसकी गोद में शेर का बच्चा दिखाई दे रहा है. बंदर द्वारा शेर के बच्चे को किडनैप किए जाने की इस घटना से हर कोई हैरान नजर आ रहा है.
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2022 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

