वायरल

Viral Video: पालतू जानवर की तरह भीड़ के साथ चुपचाप जाता दिखा तेंदुए, सच्चाई जानकर दंग रह जाएंगे आप

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तेंदुए को कई लोग इस तरह से ले जा रहे हैं, जैसे वो कोई खूंखार जानवर नहीं, बल्कि उनका पालतू हो.

Viral Video: पालतू जानवर की तरह भीड़ के साथ चुपचाप जाता दिखा तेंदुए, सच्चाई जानकर दंग रह जाएंगे आप
तेंदुए को लोगों ने समझ लिया खिलौना (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: बाघ, शेर और चीता की तरह तेंदुए (Leopard) को भी जंगल का खतरनाक शिकारी माना जाता है, क्योंकि अगर उसकी नजर किसी पर पड़ जाए तो उसका बचना मुश्किल होता है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें तेंदुए को कई लोग इस तरह से ले जा रहे हैं, जैसे वो कोई खूंखार जानवर नहीं, बल्कि उनका पालतू हो. Mwanaa Bishop नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में दर्जनों लोगों की भीड़ झाड़ियों से एक तेंदुए को लेकर गुजर रही है, ये लोग जोर-जोर से हंस रहे हैं और उसे छू भी रहे हैं, बावजूद इसके तेंदुआ शांति से चल रहा है.

वीडियो के साथ कैप्शन में इसकी वजह बताई गई है. कैप्शन में लिखा गया है- यह तेंदुआ महाराष्ट्र के तारागढ़ गांव में एक शराब भट्टी में घुस गया और शराब पी गया...! फिर, भूल गया कि वह एक तेंदुआ है. इस वीडियो पर लोगों ने प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- भाई सदमे में है, जबकि दूसरे ने लिखा है- तेंदुआ जानवरों के बीच फंस गया है. यह भी पढ़ें: Viral Video: झाड़ियों से निकलकर खूंखार तेंदुए ने किया साइकिल सवार पर हमला, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो हुआ वायरल

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mwanaa Bishop (@mwanaa_bishop)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2024 05:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).