Viral Video: झाड़ियों से निकलकर खूंखार तेंदुए ने किया साइकिल सवार पर हमला, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क से गुजर रहे साइकिल सवार पर अचानक से आकर एक तेंदुआ हमला कर देता है. हालांकि यह वीडियो पुराना है, लेकिन एक बार फिर से सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है.
Leopard Viral Video: शेर, बाघ और तेंदुए (Leopard) जैसे खूंखार जंगली जानवर (Wild Animals) पल भर में अपने शिकार का काम तमाम करने के लिए जाने जाते हैं, इसलिए इन जानवरों से जंगल के दूसरे जानवर खौफ खाते हैं और इंसान भी इनसे दूर रहने में ही अपनी भलाई समझते हैं. हालांकि कई बार जानवर जंगल से निकलकर रिहायशी इलाकों में दाखिल हो जाते हैं और लोगों पर हमला भी कर देते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें सड़क से गुजर रहे साइकिल सवार पर अचानक से आकर एक तेंदुआ हमला कर देता है. हालांकि यह वीडियो पुराना है, लेकिन एक बार फिर से सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है.
इस वीडियो को @crazyclipsonly नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- तेंदुए ने एक साइकिल सवार पर हमला कर दिया. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 8.8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: तेंदुए और जंगली सुअर के बीच हुआ जबरदस्त घमासान, देखें दोनों की तगड़ी लड़ाई का Viral Video
देखें वीडियो-
Leopard attacks a cyclist pic.twitter.com/BNMlJmJoY7
— Crazy Clips (@crazyclipsonly) February 22, 2024
वायरल वीडियो के शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक शख्स जंगल से गुजरने वाली सड़क के किनारे साइकिल चलाते हुए जा रहा है. शख्स जैसे ही साइकिल चलाकर आगे बढ़ता है, झाड़ियों से एकाएक एक तेंदुआ बाहर आता है और झपट्टा मारते हुए शख्स पर हमला कर देता है. हालांकि राहत की बात तो यह है कि तेंदुए के हमले में शख्स साइकिल से गिर जाता है, लेकिन वह सुरक्षित बच जाता है. शख्स पर हमला करने के बाद तेंदुआ जंगल में वापस भाग जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2024 11:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

