वायरल

तेंदुए और जंगली सुअर के बीच हुआ जबरदस्त घमासान, देखें दोनों की तगड़ी लड़ाई का Viral Video

एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खतरनाक शिकारी तेंदुए और जंगली सुअर के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिल रहा. दोनों की इस लड़ाई का वीडियो देख आप भी दंग रह जाएंगे.

तेंदुए और जंगली सुअर के बीच हुआ जबरदस्त घमासान, देखें दोनों की तगड़ी लड़ाई का Viral Video
तेंदुए और जंगली सुअर की लड़ाई (Photo Credits: YouTube)

Viral Video: जंगली जानवरों (Wild Animals) के बीच अक्सर वर्चस्व की लड़ाई देखने को मिलती है. यहां शिकारी जानवर अक्सर अपने से कमजोर जानवर का शिकार करके अपना पेट भरता है. जंगल में हुकूमत उसी की चलती है, जो सबसे ज्यादा ताकतवर होता है. हालांकि शिकारी और शिकार, दोनों पर मौत का खतरा मंडराता रहता है, क्योंकि कई बार शिकारी जानवर की जान भी आफत में पड़ जाती है. सोशल मीडिया (Social Media) पर भी आए दिन जंगली जानवरों की लड़ाई से जुड़े वीडियो देखने को मिलते रहते हैं. इसी कड़ी में एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें खतरनाक शिकारी तेंदुए (Leoprad) और जंगली सुअर (Wild Pig) के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिल रहा है. दोनों की इस लड़ाई का वीडियो देख आप भी दंग रह जाएंगे.

इस वीडियो को यूट्यूब पर Latest Sightings नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं. इसमें कोई दो राय नहीं है कि तेंदुआ भी शेर और बाघ की तरह खतरनाक शिकारी माना जाता है, जो पल भर में अपने शिकार का काम तमाम कर देता है. यह भी पढ़ें: Viral Video: शिकार की तलाश में भटक रहा था तेंदुआ, हिरण पर नजर पड़ते ही पल भर में किया उसका काम तमाम

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि खतरनाक शिकारी तेंदुआ जंगली सुअर को दबोच लेता है. जंगली सुअर को देखते ही तेंदुआ उस पर हमला कर देता है. हालांकि जंगली सुअर उसकी पकड़ से खुद को छुड़ाने की पूरी कोशिश करता है, लेकिन तेंदुए से अपनी पकड़ नहीं छोड़ता है. बहरहाल, आखिर में इस लड़ाई का अंत क्या होता है, यह इस वीडियो में क्लियर नहीं हो पाया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2024 08:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).