Viral Video: शिकार की तलाश में भटक रहा था तेंदुआ, हिरण पर नजर पड़ते ही पल भर में किया उसका काम तमाम
एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शिकार की तलाश में एक तेंदुआ यहां-वहां भटक रहा होता है, तभी उसकी नजर हिरण पर पड़ती है और पल भर में वो उसका काम तमाम कर देता है.
Viral Video: जंगल की दुनिया दूर से देखने में काफी खूबसूरत लगती है, लेकिन यहां के नियम-कानून इंसानों की दुनिया से बेहद अलग है, क्योंकि यहां जीने के लिए हर जानवर को काफी संघर्ष करना पड़ता है. शिकारी जानवर हो या शिकार बनने वाला जानवर (Animal) हर कोई अपने जीवन के लिए संघर्ष करता है. ऐसे में शिकारी और शिकार दोनों को ही काफी सतर्क रहने की जरूरत होती है, क्योंकि जरा सी लापरवाही जहां किसी जानवर की जान ले सकती है तो वहीं कोई जानवर शिकार करने से चूक जाता है. इसी कड़ी में एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें शिकार की तलाश में एक तेंदुआ (Leopard) यहां-वहां भटक रहा होता है, तभी उसकी नजर हिरण (Deer) पर पड़ती है और पल भर में वो उसका काम तमाम कर देता है.
दिल दहला देने वाले इस वीडियो को @wildtrails.in नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है, जिसे हजारों लोग देख चुके हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई है. एक यूजर ने लिखा है- तेंदुए बेहतरीन होते हैं, जबकि एक अन्य ने लिखा है- इसे कहते हैं मामू बनाकर अपना काम निकालना. यह भी पढ़ें: राजस्थान के रणथंभौर में शिकार को मुंह में लेकर घूमता दिखा बाघ, पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया नजारा (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल में शिकार की तलाश करते हुए तेंदुआ यहां-वहां भटक रहा होता है, तभी उसकी नजर एक हिरण पर पड़ती है. हिरण पानी के पास घास खा रही होती है, तभी पीछे से तेंदुआ आता है और वो हिरण को अपनी मौजूदगी का एहसास नहीं होने देता है. उसके बेहद करीब पहुंचकर तेंदुआ पलक झपकते ही उसकी गर्दन को दबोच लेता है और पल भर में उसे मौत के घाट उतार देता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2024 11:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

