वायरल

Viral Video: आराम फरमा रहा था तेंदुआ, आंख खुलते ही सामने नजर आ गया शेर, फिर जो हुआ...

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक तेंदुआ आराम फरमा रहा होता है, लेकिन जैसे उसकी आंखें खुलती है तो सामने शेर को देखकर वो हैरान हो जाता है.

Viral Video: आराम फरमा रहा था तेंदुआ, आंख खुलते ही सामने नजर आ गया शेर, फिर जो हुआ...
तेंदुए और शेर की लड़ाई (Photo Credits: Instagram)

Lion Vs Leoprad Viral Video: शेर (Lion) को जंगल का राजा कहा जाता है, क्योंकि पूरे जंगल पर उसकी हुकूमत चलती है और अच्छे-अच्छे जानवर (Animal) भी शेर की दहाड़ से खौफजदा हो जाते हैं. अगर शेर जंगल का राजा है तो तेंदुआ (Leopard) भी एक बेहरहम शिकारी के तौर पर जाना जाता है. ऐसे में अगर दोनों का आमना सामना हो जाए तो फिर क्या होगा? दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक तेंदुआ आराम फरमा रहा होता है, लेकिन जैसे उसकी आंखें खुलती है तो सामने शेर को देखकर वो हैरान हो जाता है.

इंस्टाग्राम पर discoverywildanimalnature98 नामक अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेंदुआ मजे से टीले पर लेटा हुआ है, तभी उस पर शेर की नजर पड़ती है और वो उसके पास पहुंच जाता है. जैसे ही शेर उसके पास पहुंचता है तेंदुआ झट से जाग जाता है और उससे लड़ना शुरु कर देता है. लड़ाई के दौरान शेर से खुद को बचाने के लिए मौका देखकर तेंदुआ वहां से भाग निकलता है. यह भी पढ़ें: ज्यादा के लालच में पहले शिकार को छोड़ दूसरे के पीछे भागा तेंदुआ, Viral Video में देखें कैसे दोनों से धोना पड़ा हाथ

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2023 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).