वायरल

Viral Video: पालतू शेर के साथ मस्ती करना पड़ा भारी, गुस्साए जानवर ने शख्स पर कर दिया हमला, फिर जो हुआ...

एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शेर के बच्चे के साथ मस्ती करना शख्स को भारी पड़ जाती है. गुस्से में आकर शेर शख्स पर हमला कर देता है, जिसके बाद वहां मौजूद लोग उसे बचाने की कोशिश करते हैं.

Viral Video: पालतू शेर के साथ मस्ती करना पड़ा भारी, गुस्साए जानवर ने शख्स पर कर दिया हमला, फिर जो हुआ...
शेर ने किया शख्स पर हमला (Photo Credits: X)

Viral Video: कई लोग अपने घरों में पालतू जानवरों के तौर पर कुत्ते और बिल्लियों को पालना पसंद करते हैं, जबकि कई लोग इससे भी दो कदम आगे बढ़ते हुए शेर जैसे खूंखार शिकारी जानवर को भी अपना पालतू बना रहे हैं. हालांकि जंगल के शिकारी जानवर को पालतू बनाकर रखना खतरनाक भी हो सकता है, इसका उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें शेर (Lion) के बच्चे के साथ मस्ती करना शख्स को भारी पड़ जाती है. गुस्से में आकर शेर शख्स पर हमला कर देता है, जिसके बाद वहां मौजूद लोग उसे बचाने की कोशिश करते हैं. काफी मशक्कत के बाद आखिरकार वो शख्स को शेर के चंगुल से छुड़ा पाते हैं. इस वीडियो को @RestrictedReels नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- पालतू जानवर नहीं होना चाहिए. यह भी पढ़ें: ‘शेर हूं भाई, थोड़ी तो इज्जत कर लो...’ जंगल के राजा के सामने से बेखौफ होकर निकला बाइक सवार, देखता रह गया जानवर (Watch Video)

पालतू शेर के साथ मस्ती करना पड़ा भारी

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2024 05:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).