Viral Video: मस्तीखोर बेबी गोरिल्ला को सूझी शरारत, उसने फैमिली के बड़े सदस्य को ऐसे किया परेशान
सोशल मीडिया पर बेबी गोरिल्ला का एक ऐसा मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नन्हा गोरिल्ला अपने परिवार के बड़े सदस्य के साथ शरारत करता दिख रहा है.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों से जुड़े कई दिलचस्प वीडियो अक्सर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिनको देखकर चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. जिस तरह से इंसानों के छोटे बच्चों को शरारत सूझती है और वो बड़ों के साथ अटखेलियां करने लगते हैं. उसी तरह से जानवरों के बच्चे भी खूब शरारती होते हैं और वो भी अपनी शरारतों से बड़ों को परेशान कर देते हैं. सोशल मीडिया पर बेबी गोरिल्ला (Baby Gorilla) का एक ऐसा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नन्हा गोरिल्ला अपने परिवार के बड़े सदस्य के साथ शरारत करता दिख रहा है.
इस वीडियो को @Anezator नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- फनी बेबी गोरिल्ला... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 1.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गोरिल्ला आराम से बैठा हुआ है, तभी पीछे से एक छोटा सा गोरिल्ला आता है और वो पीछे अपनी उंगली पीठ में चूभाकर बड़े गोरिल्ला के साथ शरारत करता है. यह भी पढ़ें: नर और मादा गोरिल्ला में हो रही थी लड़ाई, बीच-बचाव के लिए कूद पड़ा बच्चा, फिर जो हुआ... देखें Viral Video
देखें वीडियो-
funny baby gorilla pic.twitter.com/xSs2hX2DTi
— Enezator (@Enezator) October 30, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2023 09:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

