वायरल

नर और मादा गोरिल्ला में हो रही थी लड़ाई, बीच-बचाव के लिए कूद पड़ा बच्चा, फिर जो हुआ... देखें Viral Video

गोरिल्ला की लड़ाई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नन्हा गोरिल्ला अपनी मां को बचाने के लिए लड़ाई के बीच में कूद जाता है. उसके बाद नर गोरिल्ला को लड़ाई छोड़कर भागना पड़ जाता है.

नर और मादा गोरिल्ला में हो रही थी लड़ाई, बीच-बचाव के लिए कूद पड़ा बच्चा, फिर जो हुआ... देखें Viral Video
मां को बचाने के लिए लड़ाई के बीच कूदा नन्हा गोरिल्ला (Photo Credits: Reddit)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों (Animals) से जुड़े वीडियोज की भरमार है, जिन्हें न सिर्फ यूजर्स देखते हैं, बल्कि शेयर भी करते हैं. आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जिनमें मादा जानवर अपने बच्चे की जान बचाने के लिए किसी खूंखार जानवर से भी भिड़ जाती है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर इसके विपरित एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नन्हा गोरिल्ला (Baby Gorilla) अपनी मां को बचाने के लिए लड़ाई के बीच में कूद जाता है. उसके बाद तो नर गोरिल्ला को लड़ाई छोड़कर भागना पड़ जाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि गोरिल्ला (Gorilla) का एक समूह आराम से बैठा हुआ है, उसी दौरान किसी बात को लेकर नर और मादा गोरिल्ला में लड़ाई हो जाती है.

लड़ाई के दौरान नर गोरिल्ला मादा गोरिल्ला पर हावी होने की कोशिश करता है, तभी मादा गोरिल्ला के बच्चे आ जाते हैं. एक बच्चा अपनी मां का साथ देने के लिए लड़ाई के बीच में कूद जाता है, जिसके बाद नर गोरिल्ला को वहां से भागना पड़ता है. इस वीडियो को रेडिट पर शेयर किया गया है, जिसे लोग बार-बार देख रहे हैं और यह तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है. यह भी पढ़ें: भाई से खाना छीनने के लिए मशक्कत करता दिखा नन्हा गोरिल्ला, क्यूटनेस देख आपके चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

Tiny baby Gorilla jumps right in the middle of a fight to protect his mom

by u/Ainsley-Sorsby in AnimalsBeingBros

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2023 07:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).