वायरल

Viral Video: सड़क किनारे बैठे बुजुर्ग को लगी प्यास, छोटी सी बच्ची ने पानी पिलाकर जीता सबका दिल

एक छोटी बच्ची का दिल जीतने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क के किनारे बैठे एक बुजुर्ग शख्स को प्यास लगती है, जिसे एक बच्ची अपने हाथों से पानी पिलाती है.

Viral Video: सड़क किनारे बैठे बुजुर्ग को लगी प्यास, छोटी सी बच्ची ने पानी पिलाकर जीता सबका दिल
छोटी बच्ची ने पिलाया बुजुर्ग को पानी (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर जहां कई बार हैरान करने वाले वीडियो देखने को मिलते हैं तो कई बार ऐसे वीडियो भी सामने आते हैं जो दिल जीत लेते हैं. इसी कड़ी में एक छोटी बच्ची (Little Girl) का दिल जीतने वाला वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क के किनारे बैठे एक बुजुर्ग शख्स (Elderly Man) को प्यास लगती है, जिसे एक बच्ची अपने हाथों से पानी पिलाती है. जब बच्ची ने पानी की बोतल शख्स को दी तो वो उसे पकड़ने में असमर्थ था, जिसके बाद बच्ची ने अपने एक हाथ से उसकी पीठ को सहारा दिया और दूसरे हाथ से बोतल पकड़कर पानी पीने में बुजुर्ग की मदद की. दिल जीत लेने वाले इस वीडियो को देख लोग बच्ची की सराहना कर रहे हैं. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को गुडन्यूज मूवमेंट नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2023 12:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).