वायरल

Viral Video: पर्यटकों को देखते ही खूंखार बाघ को आया गुस्सा, दहाड़ते हुए वाहन पर करने लगा हमला

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पर्यटकों से भरी वाहन को देख बाघ को गुस्सा आ जाता है और वो दहाड़ मारते हुए दौड़कर गाड़ी पर अटैक करने की कोशिश करता है.

Viral Video: पर्यटकों को देखते ही खूंखार बाघ को आया गुस्सा, दहाड़ते हुए वाहन पर करने लगा हमला
वाहन पर टाइगर ने किया अटैक (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: वाइल्ड लाइफ (Wildlife) को करीब से देखने के लिए ज्यादातर लोग वाइल्ड लाइफ सेक्चुरी या फिर जंगलों (Forest)  का रुख करते हैं, लेकिन कई बार जानवर सफारी वाहन के करीब आकर पर्यटकों पर हमलावर भी हो जाते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें पर्यटकों (Tourists) से भरी वाहन को देख बाघ को गुस्सा आ जाता है और वो दहाड़ मारते हुए दौड़कर गाड़ी पर अटैक करने की कोशिश करता है. बाघ को अचानक गुर्राते देख पर्यटकों का डर के मारे बुरा हाल हो जाता है. हालांकि पर्यटकों को डराने के बाद बाघ किसी को नुकसान पहुंचाए बगैर फिर से जंगल में चला जाता है. इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है. यह वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2023 06:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).