वायरल

Viral Video: फिल्मी हीरो के स्टाइल में कुत्ते ने की दो भैंसों की सवारी, जानवर के स्वैग ने उड़ाए सबके होश

एक कुत्ते की शाही सवारी का मनमोहक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता बिल्कुल फिल्मी हीरो के अंदाज में दो भैंसों पर सवार करता नजर आ रहा है.

Viral Video: फिल्मी हीरो के स्टाइल में कुत्ते ने की दो भैंसों की सवारी, जानवर के स्वैग ने उड़ाए सबके होश
भैंस की सवारी करता कुत्ता (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों से जुड़े कई ऐसे वीडियो भी देखने को मिलते हैं, जिनमें जानवर अपना स्वैग दिखाकर लोगों का दिल जीत लेते हैं. इसी कड़ी में एक कुत्ते (Dog) की शाही सवारी का मनमोहक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता बिल्कुल फिल्मी हीरो के अंदाज में दो भैंसों (Buffaloes) पर सवार करता नजर आ रहा है. वीडियो में शुरुआत से लेकर अंत तक एक कुत्ता दो भैंसों पर खड़ा दिखाई दे रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि दो भैंस एक साथ जा रही हैं, जबकि दोनों भैंसों की पीठ पर एक कुत्ता बिल्कुल फिल्मी हीरो की तरह खड़ा है. इस वीडियो में कुत्ते का स्वैग देखकर हर कोई हैरान नजर आ रहा है और इस पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. यह भी पढ़ें: First Human Dog: 20 हजार डॉलर खर्च कर जापानी शख्स बना ‘मानव कुत्ता’, पहली बार सार्वजनिक रूप से टहलता आया नजर (Watch Video)

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2023 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).