Viral Video: रोते हुए शख्स के चिम्पांजी ने पोछे आंसूं और किया Kiss, देखें वीडियो
हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक चिंपैंजी को एक उदास आदमी को सांत्वना देते और उसकी पीठ थपथपाते हुए देखा गया था. ऐसा ही एक और दिल पिघला देने वाला वीडियो अब वायरल हो रहा है, जहां एक चिंपांजी को रोने का ड्रामा कर रहे एक शख्स को प्यार से सांत्वना देते हुए देखा गया....
हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक चिंपैंजी (Chimpanzee) को एक उदास आदमी को सांत्वना देते और उसकी पीठ थपथपाते हुए देखा गया था. ऐसा ही एक और दिल पिघला देने वाला वीडियो अब वायरल हो रहा है, जहां एक चिंपांजी को रोने का ड्रामा कर रहे एक शख्स को प्यार से सांत्वना देते हुए देखा गया. लिंबानी नाम का बंदर 700k से अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ एक इंटरनेट सनसनी है. प्यारा चिम्पांजी मियामी (Miami), अमेरिका (America) के फ्लोरिडा (Florida) में जूलॉजिकल वाइल्डलाइफ फाउंडेशन (Zoological Wildlife Foundation) (ZWF) में रहता है. उन्होंने दुनिया भर के पशु प्रेमियों का दिल जीत लिया है. यह भी पढ़ें: Viral Video: चिंपैंजी की मां ने बेटे के घाव पर लगाया कीड़ा, वीडियो हुआ वायरल
इस वीडियो को उनके पेज 'limbanizwf' पर "लिंबानी का अपने प्रियजनों के लिए जो प्यार है, वह बिना शर्त और शुद्ध है. हमारे प्यारे बॉय के पास सहानुभूति, समझ और सपोर्ट से भरा दिल है. रील को 1.8 मिलियन से अधिक बार देखा गया है और 174k लाइक्स मिले हैं.
देखें वीडियो:
वीडियो में एक शख्स लिंबानी के बाड़े में बैठा है और रोने का नाटक कर रहा है. मनमोहक चिम्पांजी को आदमी के पास जाते हुए, उसकी पीठ पर चढ़ते हुए और उसे सांत्वना देने के लिए उसके कंधे को थपथपाते हुए देखा जा सकता है. जब वह आदमी उसके बाद भी परेशान दिखता है, तो बंदर उसके सामने जाता है और उसे गले लगाता है. वह आदमी उसे वापस गले लगाता है और चिंपैंजी उसे गाल पर kiss करता है. फिर वह एक उंगली से आदमी के गाल से आंसू पोंछता है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2022 02:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

