Viral Video: नौटंकी कर परेशान कर रहा था बच्चा, मां की चप्पल देखते ही आ गया लाइन पर
सोशल मीडिया पर एक रोमांचक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा मेज की अलमारी के अंदर घुसकर शैतानी करता है. जब मां अपनी चप्पल उतारकर उसे दिखाती है तो बच्चा फौरन लाइन पर आ जाता है.
Viral Video: छोटे बच्चे (Kids) अक्सर अपनी शैतानियों से माता-पिता को परेशान करते रहते हैं, लेकिन कई बार बच्चों की अपनी मां (Mother) के आगे एक नहीं चल पाती है और उन्हें हार माननी पड़ती है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक रोमांचक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बच्चा मेज की अलमारी के अंदर घुसकर शैतानी करता है. अलमारी के भीतर से बच्चा नौटंकी कर रहा था और बाहर आने का नाम नहीं ले रहा था. जब बच्चा बाहर नहीं आता है तो मां अपने चप्पल (Chappal) को हथियार के तौर पर अपने हाथ में लेती है, जिसे देखते ही बच्चा फौरन लाइन पर आ जाता है. चप्पल के डर से बच्चा फौरन अलमारी से निकलकर भागने लगता है, फिर महिला आराम से चप्पल पहनती है और कबर्ड बंद करके बच्चे के पीछे चल पड़ती है. यह भी पढ़ें: पैदा होने के तीन दिन बाद ही चलने की कोशिश करने लगी नवजात बच्ची, Viral Video देख नहीं होगा आंखों पर यकीन
देखें वीडियो-
Mother slipper is the most powerful weapon in the world. pic.twitter.com/IvsiUK05Xr
— The Best (@Figensport) June 5, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2023 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

