पैदा होने के तीन दिन बाद ही चलने की कोशिश करने लगी नवजात बच्ची, Viral Video देख नहीं होगा आंखों पर यकीन
सोशल मीडिया पर एक तीन दिन की बच्ची का हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पैदा होने के तीन दिन बाद ही बच्ची अस्पताल के बेड पर पलटना और रेंगना शुरु कर देती है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया है.
Newborn Baby Viral Video: वैसे तो जन्म के तीन से चार महीने बाद ही बच्चे पलटना शुरु करते हैं, फिर धीरे-धीरे बैठने और खड़े होने की कोशिश करने के बाद एक साल में वो चलना सीखते हैं. हर माता-पिता के लिए उनके बच्चे के जन्म के बाद से पहली बार चलने तक का लम्हा बेहद खास होता है, लेकिन क्या कोई बच्चा जन्म के महज तीन दिन बाद ही चलने की कोशिश कर सकता है. दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक तीन दिन की बच्ची का हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें पैदा होने के तीन दिन बाद ही बच्ची अस्पताल के बेड पर पलटना और रेंगना शुरु कर देती है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया है. मामला अमेरिका (America) का बताया जा रहा है, जहां सामंथा मिटशेल नाम की महिला की बेटी पैदा होने तीन दिन बाह ही सिर उठाने और रेंगने की कोशिश करती नजर आई. यह भी पढ़ें: Viral Video: जन्म के तुरंत बाद मां से लिपट गया नवजात शिशु, दिल को छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2023 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

