वायरल

Viral Video: जन्म के तुरंत बाद मां से लिपट गया नवजात शिशु, दिल को छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक मां और उसके नवजात शिशु का दिल जीतने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जन्म के तुरंत बाद नवजात शिशु अपनी मां से लिपट जाता है और वो उसे छोड़ता नहीं है.

Viral Video: जन्म के तुरंत बाद मां से लिपट गया नवजात शिशु, दिल को छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल
जन्म के तुरंत बाद मां से लिपटा बच्चा (Photo Credits: Twitter)

Mother and New Born Baby Viral Video: मां (Mother) और बच्चे (Child) का रिश्ता इस दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता होता है. नौ महीने तक अपनी कोख में रखने के बाद महिला जब बच्चे को जन्म देती है तो उसे कई तरह की तकलीफों से गुजरना पड़ता है, लेकिन जब जन्म के बाद महिला जब अपने बच्चे को पहली बार देखती है तो वो अपने सारे दुख-दर्द भूल जाती है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक मां और उसके नवजात शिशु (Newborn Baby) का दिल जीतने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जन्म के तुरंत बाद नवजात शिशु अपनी मां से लिपट जाता है और वो उसे छोड़ता नहीं है. अपने बच्चे को इस तरह से देख मां की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़ते हैं. इस वीडियो को @Figensport नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके साथ कैप्शन लिखा है- नवजात शिशु जो अपनी मां को नहीं छोड़ना चाहता. यह बहुत अद्भुत है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो 2.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: मां का चेहरा पकड़े नवजात बच्चे का क्यूट वीडियो वायरल, नेटीजंस ने कहा- 'सो क्यूट'

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2023 09:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).