वायरल

Viral Video: अकेले ही शेरनियों के पूरे झुंड पर भारी पड़ा भैंसा, शिकारियों का झुंड खाली हाथ लौटने पर हुआ मजबूर

एक भैंसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अकेले ही शेरनियों के पूरे झुंड पर भारी पड़ता दिख रहा है. भैंसे ने न सिर्फ शेरनियों के पूरे झुंड का डंटकर मुकाबला किया, बल्कि अपनी हिम्मत के दम पर शिकारियों के झुंड को पीछे हटने पर भी मजबूर कर दिया.

Viral Video: अकेले ही शेरनियों के पूरे झुंड पर भारी पड़ा भैंसा, शिकारियों का झुंड खाली हाथ लौटने पर हुआ मजबूर
शेरनियों के झुंड पर भारी पड़ा भैंसा (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: जंगल के राजा शेर (Lion) की दहाड़ सुनते ही दूसरे जंगली जानवर (Wild Animals) कांपने लगते हैं, क्योंकि शेर न सिर्फ पूरे जंगल पर राज करता है, बल्कि बेरहमी से अपने शिकार को मौत के घाट भी उतारने के लिए जाना जाता है. बेशक, शेर के चंगुल में फंसने के बाद किसी भी शिकार का बच पाना लगभग नामुमकिन है, लेकिन कई बार शिकार भी शेर को गच्चा देने और वहां से भाग निकलने में कामयाब हो जाता है. इसी कड़ी में एक भैंसे (Buffalo) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वो अकेले ही शेरनियों के पूरे झुंड (Hear of Lionesses) पर भारी पड़ता दिख रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब शेरनियों के झुंड ने भैंसे पर हमला किया तो वह भागने के बजाय डटकर उनका मुकाबला करने लगा. भैंसे ने न सिर्फ शेरनियों के पूरे झुंड का डंटकर मुकाबला किया, बल्कि अपनी हिम्मत के दम पर शिकारियों के झुंड को पीछे हटने पर भी मजबूर कर दिया. वीडियो को इंस्टाग्राम पर @elephant_walk_retreat नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है. यह भी पढ़ें: Viral Video: गई भैंस पानी में! स्विमिंग पूल में छलांग लगाकार भैंसों के झुंड ने की मस्ती, मालिक को हुआ लाखों का नुकसान

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2023 12:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).