वायरल

Viral Video: गई भैंस पानी में! स्विमिंग पूल में छलांग लगाकार भैंसों के झुंड ने की मस्ती, मालिक को हुआ लाखों का नुकसान

सोशल मीडिया पर भैंसों के झुंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें स्विमिंग पूल में मस्ती करते हुए देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि भैंसों का एक झुंड घर में बने एक प्राइवेट पूल में उतरकर मस्ती करने लगा, जबकि कुछ भैंसे गार्डन में इधर-उधर घूमने लगीं, जिसके चलते मालिक को 25 लाख का नुकसान हो गया.

Viral Video: गई भैंस पानी में! स्विमिंग पूल में छलांग लगाकार भैंसों के झुंड ने की मस्ती, मालिक को हुआ लाखों का नुकसान
भैंसों के झुंड ने लगाई पानी में छलांग (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: वैसे तो इंसानों को आपने अक्सर स्विमिंग पूल (Swimming Pool) में नहाने का लुत्फ उठाते हुए देखा ही होगा. इंसानों की नकल करने वाले बंदरों के भी स्विमिंग पूल में स्नान करने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखे जा चुके हैं, लेकिन क्या आपने कभी भैंसों के झुंड (Hear of Buffalos) को स्विमिंग पूल (Swimming Pool) में मस्ती करते देखा है? दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर भैंसों के झुंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें स्विमिंग पूल में मस्ती करते हुए देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि भैंसों का एक झुंड घर में बने एक प्राइवेट पूल में उतरकर मस्ती करने लगा, जबकि कुछ भैंसे गार्डन में इधर-उधर घूमने लगीं, जिसके चलते मालिक को 25 लाख का नुकसान हो गया.

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, कुल 18 भैंसे अपने खेत से फरार हो गईं और ये सभी भागकर एक घर में घुस गई, जहां स्विमिंग पूल देखकर कई भैंसे उसमें उतर गईं, जबकि कुछ गार्डन में घूमने लगीं. घर के मालिक ने इस घटना के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने 70,000 पाउंड खर्च करके स्विमिंग पूल बनवाया था, लेकिन भैंसों के घुसने की वजह से उन्हें 25 लाख का नुकसान हो गया. इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह भी पढ़ें: भैंस का शिकार करने के लिए उस पर टूट पड़ीं 8 शेरनियां, अगले पल हुआ कुछ ऐसा कि खुद ही भागने पर हुईं मजबूर (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2023 02:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).