भैंस का शिकार करने के लिए उस पर टूट पड़ीं 8 शेरनियां, अगले पल हुआ कुछ ऐसा कि खुद ही भागने पर हुईं मजबूर (Watch Viral Video)
भैंस का शिकार करने की कोशिश करती खूंखार शेरनियों का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें 8 शेरनियां शिकार करने के इरादे से भैंस पर हमला करती हैं, लेकिन अगले ही पल कुछ ऐसा होता है कि सभी शेरनियां भागने पर मजबूर हो जाती हैं.
Viral Video: जंगल का राजा शेर (Lion) जिस तरह से दूसरे जानवरों (Animals) का शिकार करता है, उसी तरह से शेरनियां भी दूसरे जानवरों का शिकार पल भर में करना जानती हैं. यही वजह है कि शेर और शेरनियों (Lionesses) को देखकर जंगल के दूसरे जानवर भाग खड़े होते हैं. हालांकि सोशल मीडिया (Social Media) पर जंगली जानवरों (Wild Animals) के खूनी संघर्ष के वीडियो अक्सर देखने को मिलते रहते हैं. इसी कड़ी में भैंस (Buffalo) का शिकार करने की कोशिश करती खूंखार शेरनियों का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें 8 शेरनियां शिकार करने के इरादे से भैंस पर हमला करती हैं, लेकिन अगले ही पल कुछ ऐसा होता है कि सभी शेरनियां भागने पर मजबूर हो जाती हैं.
इस वीडियो को @AmazingNature00 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके साथ कैप्शन में लिखा है- जब आपके पास मित्र हों तो चिंता न करें. करीब एक मिनट के इस वीडियो को 1.1M व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- जरूरत में काम आने वाला दोस्त ही सच्चा दोस्त होता है, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- भैंसे तो इंसानों से बेहतर ही हैं कम से कम साथी को मुसीबत में देखकर मदद के लिए दौड़ पड़ते हैं. यह भी पढ़ें: खूंखार शेरनियों के झुंड में अकेली चलती लड़की का वीडियो हुआ वायरल, नजारा देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
Don't worry when you have friends.
Credit Roaring Earth pic.twitter.com/TovQLU6AXX
— Amazing Nature (@AmazingNature00) April 3, 2023
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ शेरनियां मिलकर एक भैंसे पर हमला करती हैं, ताकि वो उसका शिकार कर सकें. कोई उसकी पीठ पर चढ़कर तो कोई नीचे से उसे काटने की कोशिश करती है, लेकिन तभी भैंस को मुसीबत में देख उसके साथ मदद के लिए दौड़े चले आते हैं. भैंस के साथियों को सामने देखकर खूंखार शेरनियों को अपना शिकार छोड़कर वहां से भागना पड़ जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2023 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

