वायरल

खूंखार शेरनियों के झुंड में अकेली चलती लड़की का वीडियो हुआ वायरल, नजारा देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की करीब 6 खूंखार शेरनियों के झुंड के साथ चलती हुई नजर आ रही है. वीडियो को पहली नजर में देखकर आप भी खौफजदा हो जाएंगे. इससे भी हैरान करने वाली बात तो यह है कि लड़की बिना किसी खौफ के शेरनियों को अच्छी तरह कंट्रोल करती हुई भी नजर आ रही है.

खूंखार शेरनियों के झुंड में अकेली चलती लड़की का वीडियो हुआ वायरल, नजारा देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान (Watch Viral Video)
शेरनियों के साथ चलती लड़की (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: जंगली जानवरों (Wild Animals) के कई रोमांचक और दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं, जिनमें से कई ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. खासकर शेर (Lion) हो या फिर शेरनी (Lioness), उसके सामने दूसरे जानवर भी जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं, ऐसे में इंसानों और शेर की दोस्ती की तो कल्पना भी नहीं की जा सकती है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की करीब 6 खूंखार शेरनियों के झुंड (Herd of Lionesses) के साथ चलती हुई नजर आ रही है. वीडियो को पहली नजर में देखकर आप भी खौफजदा हो जाएंगे. इससे भी हैरान करने वाली बात तो यह है कि लड़की (Girl) बिना किसी खौफ के शेरनियों को अच्छी तरह कंट्रोल करती हुई भी नजर आ रही है.

शेरनियों के साथ सैर करती लड़की के इस हैरान करने वाले वीडियो को safarigallery नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- हर बार एक ऐसा काम करें जो आपके जीवन से डर को बाहर कर दे. क्या आप इसे आजमाएंगे? इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स हैरान नजर आ रहे हैं और उन्होंने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई है. यह भी पढ़ें: जब भैंसों के झुंड से अकेली शेरनी ने ले लिया पंगा, Viral Video में देखें क्या हुआ उसका हाल

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SAFARI GALLERY 🦁 (@safarigallery)

वीडियो के साथ यह भी जानकारी दी गई है कि पहले शेर अफ्रीका, एशिया और यूरोप में पाए जाते थे, लेकिन अब गिने-चुने ही शेर अफ्रीका में रह गए हैं. बाकी एशियाई शेर भारत में सासन-गिर नेशनल पार्क में पाए जाते हैं. वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़की 6 शेरनियों को लेकर साथ चलती हुई दिखाई दे रही है. शेरनियां भी लड़की को किसी तरह की चोट पहुंचाए बिना उसकी बात मानते हुए आगे बढ़ रही हैं. जंगल में शूट किए गए इस वीडियो में लड़की को शेरनियों के साथ घूमते देख हर कोई हैरत में पड़ गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2022 09:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).