वायरल

जब भैंसों के झुंड से अकेली शेरनी ने ले लिया पंगा, Viral Video में देखें क्या हुआ उसका हाल

शेर को सामने देखकर जंगल के दूसरे जानवर डरकर भागने लगते हैं, क्योंकि यह हाथी जैसे विशाल जानवर को भी मौत के घाट उतारने का साहस रखता है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अकेली शेरनी जाकर भैंसों के झुंड से भिड़ जाती है, लेकिन यह गलती उसे भारी पड़ जाती है और ऐसा करने की कीमत शेरनी को अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है.

जब भैंसों के झुंड से अकेली शेरनी ने ले लिया पंगा, Viral Video में देखें क्या हुआ उसका हाल
भैंसों के झुंड ने पंगा लेना शेर को पड़ा भारी (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: जंगल का राजा शेर (King of Forest) पलक झपकते ही अपने शिकार का काम तमाम कर देता है. अपनी गजब की ताकत और होशियारी के कारण ही वह पूरे जंगल पर राज करता है. शेर  को (Lion) सामने देखकर जंगल के दूसरे जानवर (Wild Animals) डरकर भागने लगते हैं, क्योंकि यह हाथी (Elephant) जैसे विशाल जानवर को भी मौत के घाट उतारने का साहस रखता है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अकेली शेरनी जाकर भैंसों के झुंड (Herd of Buffaloes) से भिड़ जाती है, लेकिन यह गलती उसे भारी पड़ जाती है और ऐसा करने की कीमत शेरनी (Lioness) को अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है. वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे.

इस वीडियो को लाइफ एंड नेचर नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. 13 अप्रैल को शेयर किए गए इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- शेरनी भैंसों का शिकार बनती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक झील के किनारे भैंसों का झुंड पानी पीने के लिए इकट्ठा हुआ है, तभी एक खूंखार शेरनी की नजर भैंसों के झुंड पर पड़ जाती है और वो अकेले ही उन पर हमला करने के लिए पहुंच जाती है. यह भी पढ़ें: शेरनी के पीछे कतार में चलते दिखे नन्हे शेर, Viral Video देख आपके चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

देखें वीडियो-

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि जैसे ही शेरने भैंसों पर हमला करती है, भैंसों का झुंड उसे चारों तरफ से घेर लेता है और उस पर पलटवार करने लगता है. भैंसों का झुंड शेरनी को फुटबॉल की तरह उछालना शुरू कर देता है और भैंसे एक-एक कर अपनी सींगों से शेरनी को उठाकर पटकने लगती हैं. जब शेरनी जमीन पर बेहोश होकर गिर जाती है, तब भी भैंसों को उस पर रहम नहीं आता है और वो बार-बार अपनी सींगों पर शेरनी को उठाकर पटकती हैं, जिससे शेरनी कुछ देर बाद दम तोड़ देती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2021 04:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).