Viral Video: रील बनाने की ये कैसी खुमारी, लड़के ने मुंह के अंदर डाल लिया किंग कोबरा का फन, फिर जो हुआ...
तेलंगाना से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां रील्स बनाने के चक्कर में एक लड़के ने किंग कोबरा के फन को पकड़कर अपने मुंह में डाल लिया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.
Viral Video: तेलंगाना (Telangana) से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां रील्स (Reels) बनाने के चक्कर में एक लड़के ने किंग कोबरा (King Cobra) के फन को पकड़कर अपने मुंह में डाल लिया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि 20 साल के शिवराज नाम के लड़के ने सोशल मीडिया (Social Media) पर फेमस होने के लिए अजीबोगरीब रील बनाने का फैसला किया. घटना तेलंगाना के कामारेड्डी जिले की बताई जा रही है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का सड़क के बीचों-बीच खडे होकर विशालकाय किंग कोबरा को दबाए हुए दिख रहा है. उसके मुंह में फंसा सांप बाहर निकलने के लिए संघर्ष करता नजर आया, जबकि लड़का हाथ जोड़कर खड़ा दिखाई दे रहा है, लेकिन रील्स बनाने की इस खुमारी में उसे अपनी जान गंवानी पड़ी. यह भी पढ़ें: Odisha: घर से 11 फीट लंबे खतरनाक किंग कोबरा को किया गया रेस्क्यू, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
देखें वीडियो-
Here is the gullible youngster, who held a cobra in his mouth to get filmed possibly for posting on social media platforms.
He died later as the snake bit him in his mouth. This bizarre incident happened in Desaipet village of #Kamareddy district in #Telangana. #bizarre pic.twitter.com/oNneAoydo8
— Srinivas Reddy K (@KSriniReddy) September 6, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2024 02:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

