वायरल

Armadillo Viral Video: आर्माडिलो ने लपक कर पकड़ी गेंद, बुलेट प्रूफ स्किन वाले जानवर का कारनामा देख हो जाएंगे हैरान

बुलेट प्रूफ स्किन वाले जानवर आर्माडिलो का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आर्माडिल लपक कर गेंद को पकड़ता हुआ नजर आ रहा है.

Armadillo Viral Video: आर्माडिलो ने लपक कर पकड़ी गेंद, बुलेट प्रूफ स्किन वाले जानवर का कारनामा देख हो जाएंगे हैरान
आर्माडिलो (Photo Credits: Twitter)

Armadillo Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों से जुड़े कई रोचक वीडियो अक्सर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. इसी कड़ी में बुलेट प्रूफ स्किन वाले जानवर आर्माडिलो (Armadillo) का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आर्माडिल लपक कर गेंद (Ball) को पकड़ता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह एक बेहतरीन खिलाड़ी की तरह यह आर्माडिलो गेंद को लपक कर पकड़ता है. इस वीडियो को @shouldhaveanima नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- आर्माडिलो एक गेंद पकड़ रहा है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 28.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.

आपको बता दें कि आर्माडिलो एक ऐसा जानवर है जो मुश्किल समय में खुद को गेंद के शेप में ढाल लेता है. वैसे तो इसका आकार दिखने में काफी छोटा होता है, लेकिन चालाकी के मामले में यह बड़े से बड़े जानवर को भी मात दे सकता है. इसे धरती का एकमात्र बुलेट प्रूफ जानवर भी कहा जाता है, क्योंकि इसकी बाहरी स्किन बुलेट प्रूफ जैकेट की तरह काम करती है. यह भी पढ़ें: Viral Video: नेलपेंट लगवाकर और ज्वेलरी पहनकर गिरगिट ने खिंचवाई फोटो, मेकओवर कराते इस जीव का वीडियो हुआ वायरल

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2023 06:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).