Viral Video: नेलपेंट लगवाकर और ज्वेलरी पहनकर गिरगिट ने खिंचवाई फोटो, मेकओवर कराते इस जीव का वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नेलपेंट लगवाकर, ज्वेलरी पहनकर एक गिरगिट फोटो क्लिक करवा रहा है. उसके मेकओवर को देखकर यकीनन आप भी दंग रह जाएंगे.
Viral Video: वैसे तो सजने-संवरने का ज्यादातर शौक महिलाओं में देखा जाता है, जो अपने कपड़ों से लेकर, जूलरी और मेकअप तक सबकुछ परफेक्ट चाहती हैं. महिलाएं बकायदा पार्लर जाकर सुंदर दिखने के लिए अपना मेकओवर कराती हैं, लेकिन क्या आपने कभी किसी गिरगिट को सजते-संवरते देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें नेलपेंट लगवाकर, ज्वेलरी पहनकर एक गिरगिट (Chameleon) फोटो क्लिक करवा रही है. उसके मेकओवर को देखकर यकीनन आप भी दंग रह जाएंगे.
वीडियो में देखा जा सकता है कि नवाबों की तरह कुर्सी पर लेटकर गिरगिट रेड नेलपेंट लगवा रही है. नेलपेंट लगवाने के बाद वो जूलरी पहनती है और फोटो क्लिक करवाती है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- एक ड्रेस और हेयर क्लिप चाहिए, बस फिर सबकुछ परफेक्ट, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- लिपस्टिक भी लगाओ, वह बिल्कुल डॉल लगेगी. यह भी पढ़ें: Otters Viral Video: पानी में हाथ पकड़कर सोते हैं ऊदबिलाव, ताकि तैरते हुए एक-दूसरे न हो सकें दूर
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2023 04:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

