Viral Video: आंध्र प्रदेश के सरकारी स्कूल में बच्चों से पैर दबवाने वाली शिक्षिका सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
आंध्र प्रदेश के सरकारी स्कूल से बच्चों के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है, जिसमें एक टीचर को कुर्सी पर बैठकर फोन पर बात करते हुए देखा जा सकता है, वहीं दो छोटी बच्चियों को टीचर का पैर दबाते हुए देखा जा सकता है...
आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के सरकारी स्कूल से बच्चों के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है, जिसमें एक टीचर को कुर्सी पर बैठकर फोन पर बात करते हुए देखा जा सकता है, वहीं दो छोटी बच्चियों को टीचर का पैर दबाते हुए देखा जा सकता है. यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद आंध्र प्रदेश सरकार ने श्रीकाकुलम जिले में कथित तौर पर अपने कर्तव्यों की उपेक्षा करने और दो छात्राओं को अपने पैरों की मालिश करने के लिए मजबूर करने के आरोप में एक स्कूल शिक्षक को सस्पेंड कर दिया. शिक्षिका की पहचान वाई सुजाता के रूप में हुई है. यह भी पढ़ें: Unnao: मिड डे मील को लेकर महिला रसोइयें से भीड़ गई टीचर, एक दुसरे के बाल पकड़कर हुई लड़ाई, उन्नाव के स्कूल का वीडियो वायरल होने के बाद मैडम हुई सस्पेंड: VIDEO
आंध्र प्रदेश के सरकारी स्कूल में बच्चों से पैर दबवाने वाली शिक्षिका सस्पेंड
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)