Viral Video: 66 साल की हथिनी को धूमधाम से दी गई विदाई, 47 साल CTRP की सेवा करने के बाद हुई सेवानिवृत्त
66 साल की गोमती नाम की हथिनी ने अपने जीवन के 47 साल सीटीआरपी को समर्पित कर दिए, जिसके बाद उसे सेवानिवृत्त किया गया है और उसके लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया.
Elephant Viral Video: उत्तराखंड (Uttarakhand) के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क यानी सीटीआरपी में हाथी की विदाई का एक दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है. दरअसल, 66 साल की गोमती नाम की हथिनी (Elephant) ने अपने जीवन के 47 साल सीटीआरपी (CTRP) को समर्पित कर दिए, जिसके बाद उसे सेवानिवृत्त किया गया है और उसके लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया. हथिनी की विदाई समारोह का दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को आईएफएस अधिकारी धीरज पांडे ने एक्स पर शेयर किया है.
इसके साथ कैप्शन लिखा है- आज हम 66 साल की गोमती को विदाई देते हैं, जिन्होंने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के लिए 47 साल समर्पित किए. जंगल में गश्त, साहसी बचाव और बहादुरी के जीवन बचाने वाले कार्य की उनकी विरासत उनकी असाधारण सेव के प्रमाण के रूप में खड़ी है. गोमती, आपकी अविश्वसनीय विरासत और समर्पण और साहस का प्रतीक होने के लिए धन्यवाद. यह भी पढ़ें: युवा हाथी भाई-बहन के बीच हुई नोकझोंक, एक-दूसरे को लात मारकर झगड़ा करते आए नजर (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
🐘 Today, we bid farewell to the remarkable #Gomti, a 66-year-old #matriarch who devoted 47 years to Corbett Tiger Reserve. Her legacy of forest patrolling, daring rescues, and a life-saving act of #bravery stand as a testament to her extraordinary service. As she retires from… pic.twitter.com/83HGidSxPW
— Dheeraj Pandey, IFS (@DrDheerajPandey) October 4, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2023 04:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

