युवा हाथी भाई-बहन के बीच हुई नोकझोंक, एक-दूसरे को लात मारकर झगड़ा करते आए नजर (Watch Viral Video)
हाथी भाई-बहन का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवा हाथियों के बीच नोकझोंक देखने को मिल रही है. ये दोनों हाथी भाई-बहन एक-दूसरे को लात मारकर लड़ते हुए नजर आ रहे हैं.
Elephant Viral Video: जंगल के सबसे समझदार प्राणियों में शुमार हाथियों (Elephants) को घरेलू जानवर माना जाता है, जो अपने परिवार के साथ रहना पसंद करते हैं. ये ऐसे जानवर हैं, जो कभी-कभी इंसानों की तरह व्यवहार करते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर इसका उदाहरण पेश करने वाले कई वीडियो भी देखने को मिलते रहते हैं. इसी कड़ी में हाथी भाई-बहन (Elephant Sibling) का एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दो युवा हाथियों के बीच नोकझोंक देखने को मिल रही है. ये दोनों हाथी भाई-बहन एक-दूसरे को लात मारकर लड़ते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को @rainmaker1973 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जो लोगों के दिलों को जीत रहा है और इसे यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं.
इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- जानवरों के इंसानों की तरह व्यवहार करने के बारे में बहुत सारे सबूत हैं, लेकिन युवा हाथी भाई-बहनों की आपस में नोकझोंक निश्चित रूप से सबसे सटीक समानताओं में से एक है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 1.1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: केयरटेकर से बिछड़ते समय इमोशनल हुआ हाथी, सूंड से पकड़कर बाइक से उतारा और शख्स को लगाया गले (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
There is a lot of evidences about animals behaving like humans, but young elephant siblings squabbling is certainly one of the most accurate resemblancespic.twitter.com/piyTxHJ8Hn
— Massimo (@Rainmaker1973) October 5, 2023
वायरल हो रहे वीडियो में हाथी भाई-बहन की इस नोकझोंक को देख लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- मैं सबके बारे में नहीं जानता, लेकिन मैंने कभी भी अपने भाई-बहनों को अपनी पूंछ से नहीं मारा. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- वह मेरी बड़ी बहन की तरह है, वह मेरे प्रति बहुत क्रूर है. वीडियो में जिस तरह से दो युवा हाथी लड़ रहे हैं वो वाकई दिलचस्प है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2023 09:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

