वायरल

केयरटेकर से बिछड़ते समय इमोशनल हुआ हाथी, सूंड से पकड़कर बाइक से उतारा और शख्स को लगाया गले (Watch Viral Video)

हाथी का एक इमोशनल वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अपने केयरटेकर से बिछड़ने पर हाथी काफी भावुक हो जाता है और वो अपने केयरटेकर को सूंड की मदद से बाइक से उतारता है और उसे गले लगा लेता है.

केयरटेकर से बिछड़ते समय इमोशनल हुआ हाथी, सूंड से पकड़कर बाइक से उतारा और शख्स को लगाया गले (Watch Viral Video)
केयरटेकर को हाथी ने लगाया गले (Photo Credits: X)

Elephant Viral Video: जंगल के समझदार जानवरों में शुमार हाथियों (Elephants) की इंसानों के साथ खास बॉन्डिंग देखने को मिलती है. कई बार हाथियों और इंसानों के बीच खूबसूरत रिश्ते को दर्शाने वाले वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिलते हैं. इसी कड़ी में हाथी (Elephant) का एक इमोशनल वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें अपने केयरटेकर (Caretaker) से बिछड़ने पर हाथी काफी भावुक हो जाता है और वो अपने केयरटेकर को सूंड की मदद से बाइक से उतारता है और उसे गले लगा लेता है. इस वीडियो को भारतीय रेलवे सेवा अधिकारी अनंत रूपनगुडी ने एक्स पर शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- हाथी और उसके केयरटेकर के बीच का बंधन, यह उसे जाने नहीं देगा.

शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 41.3k व्यूज मिल चुके हैं. इस नजारे को देखने के बाद लोग न सिर्फ भावुक हो रहे हैं, बल्कि इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज करा रहे हैं. इस पर एक यूजर ने लिखा है- ओह, अब मैं भी अपने घर एक हाथी चाहता हूं, जबकि दूसरे ने लिखा है- इसे प्यार करो. यह भी पढ़ें: Elephant Viral Video: हाथी के बाड़े में गलती से गिरा बच्चे का जूता, गजराज ने अपनी सूंड से उठाकर वापस लौटाया

देखें वीडियो-

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हाथी अपनी देखभाल करने वाले केयरटेकर को सूंड से गले लगाता है और उसे जाने से मना करता है. केयरटेकर जब स्कूटी की पिछली सीट पर बैठता है तो गजराज उसके चारों ओर अपनी सूंड लपेटकर उसे जाने से रोकने की कोशिश करता है. आखिरकार केयरटेकर को स्कूटी पर जाते देख वो उसकी ओर दौड़ने लगता है और वाहन को रोकता है. यह वीडियो लोगों को इमोशनल कर रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2023 01:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).