वायरल

Viral Pics: देर रात किचन में विशालकाय अजगर को देख उड़े घरवालों के होश, बिन बुलाए मेहमान को किया गया रेस्क्यू

एक परिवार के सदस्यों के होश उस वक्त उड़ गए, जब उनके किचन में देर रात एक सांप नजर आया. आनन फानन में उन्होंने सांप रेस्क्यू करने वालों को सूचना दी, जिसके बाद सांप को रेस्क्यू किया गया.

Viral Pics: देर रात किचन में विशालकाय अजगर को देख उड़े घरवालों के होश, बिन बुलाए मेहमान को किया गया रेस्क्यू
किचन से अजगर को किया गया रेस्क्यू (Photo Credits: Instagram)

Ball Python Viral Pics: एक परिवार के सदस्यों के होश उस वक्त उड़ गए, जब उनके किचन (Kitchen) में देर रात एक सांप (Snake) नजर आया. आनन फानन में उन्होंने सांप रेस्क्यू करने वालों को सूचना दी, जिसके बाद सांप को रेस्क्यू किया गया. टेक्सास (Texas) में पशु देखभाल सेवा के अधिकारियों ने कहा कि एक परिवार देर रात उस समय डर गया, जब रात 2 बजे के बाद उनके किचन के फर्श पर एक विशालकाय सांप रेंग रहा था. सैन एंटोनियो एनिमल केयर सर्विसेज ने कहा कि पुलिस को देर रात एक परिवार से फोन आया, जिसके बाद पुलिस ने मदद के लिए एसीएस को बुलाया.

अधिकारियों ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि एक एसीएस अधिकारी ने सांप को किचन में डिशवॉशर के पीछे छुपा हुआ पाया, जिसके बाद रात के अंधेरे में किचन में दाखिेल हुए इस बिन बुलाए मेहमान को रेस्क्यू किया गया. इस सांप की पहचान बॉल पायथन (Ball Python) के रूप में हुई है. यह भी पढ़ें: Viral Video: नन्हे बत्तखों पर विशालकाय अजगर ने किया हमला, मां ने खुद को जोखिम में डालकर बचाई बच्चों की जान

देखें तस्वीरें-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2023 09:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).