वायरल

Viral Pic: बारिश में भीग रहा था कुत्ता, छतरी लेकर खड़े शख्स ने ऐसे की जानवर की मदद

देश के जाने माने उद्योगपति रतन टाटा ने दिल को छू लेने वाली एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक शख्स छाता लेकर बारिश में भीग रहे कुत्ते को बचाता है. कुत्ते को भीगने से बचाने के लिए शख्स ने उसके साथ अपना छाता शेयर किया.

Viral Pic: बारिश में भीग रहा था कुत्ता, छतरी लेकर खड़े शख्स ने ऐसे की जानवर की मदद
छाता लेकर शख्स ने कुत्ते को भीगने से बचाया (Photo Credits: Instagram)

Viral Pic: सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जो लोगों के दिलों को जीत रही है. दरअसल, बारिश में भीग रहे एक कुत्ते (Dog) को बचाने के लिए शख्स छाता (Umbrella) लेकर सड़क पर खड़ा हो जाता है. इस तस्वीर को जाने माने उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) ने शेयर किया है. इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- मानसून में आवारा लोगों के साथ आराम बांटना… ताज का यह कर्मचारी काफी दयालु था, जिसने अपनी छतरी को कुत्ते के साथ शेयर किया. मुंबई की भागदौड़ में कैद दिल को छू लेने  वाला पल…

देखें पोस्ट-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2021 05:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).