VIDEO: चलती कार पर स्टंटबाजी पड़ी महंगी, ड्राइविंग सीट से उठकर बोनेट पर आ गया युवक, गिरफ्तार
वीडियो में एक युवक चलती कार की छत पर बैठकर पंजाबी गाने के संग वीडियो बनाता दिखाई दे रहा है, जिससे दुर्घटना होने की पूरी संभावना है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
Man Arrested For Stunt On Moving Car: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक स्टंट बाजी करता नजर आया है. वीडियो में एक युवक चलती कार की छत पर बैठकर पंजाबी गाने के संग वीडियो बनाता दिखाई दे रहा है, जिससे दुर्घटना होने की पूरी संभावना है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. गाड़ी का नंबर UP 21 CS 7595 है. इस वीडियो की सूचना एक व्यक्ति ने 29 सितंबर को ट्विटर के माध्यम से पुलिस को दी. पुलिस ने संज्ञान लेते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
एसपी ट्रैफिक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक गाड़ी का नंबर प्राप्त हुआ है, इसमें एक व्यक्ति स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है, नंबर के जरिए उसका डिटेल निकालकर कार्रवाई की गई है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
UP में चलती कार पर स्टंटबाजी, ड्राइविंग सीट से उठकर बोनेट पर आ गया युवक, पुलिस ने किया गिरफ़्तार। pic.twitter.com/DRvrydh7bV
— News24 (@news24tvchannel) October 1, 2022
UP | A video went viral on social media where a person was seen performing dangerous stunts with his car. The number of his vehicle has been identified. Strict actions will be taken against him after getting details of the person: Ashok Kumar, SP Traffic, Moradabad (30.09) pic.twitter.com/3dBEG3ICdU
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 1, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2022 09:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

